Ghaziabad News: गाजियाबाद में नियमों का पालन किए बिना संचालित जिम पर अब प्रशासन की सख्ती होगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एम ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बिना पंजीकरण चल रहे सभी जिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कई जिम बिना किसी पंजीकरण के
डीएम ने कहा कि गाजियाबाद जनपद में कई जिम बिना किसी पंजीकरण के चल रहे हैं। जो सुरक्षा और मानकों की दृष्टि से गंभीर मामला है। ऐसे सभी जिम संचालकों को जिला खेल कार्यालय से निर्धारित आवेदन फॉर्म लेकर तत्काल पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद गठित समिति द्वारा जिम का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। मानकों पर खरा उतरने वाले जिम को ही पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
पहचान पत्र (आईडी कार्ड) गले में पहनना अनिवार्य
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि अब प्रत्येक जिम ट्रेनर को अपना नाम स्पष्ट रूप से अंकित पहचान पत्र (आईडी कार्ड) गले में पहनना अनिवार्य होगा, जिससे उनकी पहचान पारदर्शी बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिम में प्रशिक्षित ट्रेनरों की मौजूदगी अनिवार्य होगी और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी प्रकार के सप्लीमेंट, स्टेरॉयड या इंजेक्शन के उपयोग एवं वितरण पर पूरी तरह रोक रहेगी।
बिना पंजीकरण संचालित हो रहे जिम प्रशासन के निशाने पर,डीएम के आदेश पर होगी कार्रवाई
RELATED ARTICLES

