Ankit Balian murder case Update: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो कथित शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए। पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में सुमित और मोहित नाम के दो शार्प शूटर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों शूटरों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों फरार चल रहे थे और सोनीपत जाने की कोशिश में थे
बताया जा रहा है कि दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था और वे गोगी गैंग से जुड़े शार्प शूटर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों फरार चल रहे थे और सोनीपत जाने की कोशिश में थे। अंकित बालियान हत्याकांड के फरार शार्पशूटरों की तलाश में पुलिस लगी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
अंकित बालियान हत्याकांड को चार शूटरों ने अंजाम दिया था।
अब पुलिस को सत्यम और आर्यन की तलाश
दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस को सत्यम और आर्यन की तलाश है। जिनकी तलाश में एसटीएफ, एसओजी और पुलिस टीमें लगी हुई है। अंकित की हत्या के बाद परिवार और ग्रामीण लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में बड़ा मोड़ आ गया है।

