Friday, September 4, 2026
HomeLifestyleसमाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: रावत

समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: रावत

Ghaziabad News: सामाजिक संस्था ‘उमंग’ ने पारस हॉस्पिटल, वैशाली के सहयोग तथा मिलिंद एकेडमी स्कूल, सेक्टर-6, वैशाली के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों, विशेषकर मातृशक्ति ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। स्वास्थ्य जांच शिविर में जनरल स्वास्थ्य जाँच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जाँच, पोषण एवं स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक दवाओं संबंधी परामर्श तथा महिलाओं के लिए स्त्री रोग एवं सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता एवं परामर्श जैसी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय पर जांच कराने का संदेश दिया
इस अवसर पर पारस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय पर जांच कराने का संदेश दिया। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. नूपुर रस्तोगी (वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंशुमान कुमार (ऑन्को सर्जन), डॉ. निमिषा वर्मा (वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट) एवं डॉ. अमित सिंह पवैया (एम.डी. फिजिशियन) सहित अन्य चिकित्सों ने अपनी सेवाएं दीं।
समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में मिलिंद एकेडमी स्कूल के प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। जिसके लिए संस्था ‘उमंग’ ने विद्यालय एवं पारस हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
संस्था अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने कहा कि ‘समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। भविष्य में भी संस्था ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।’ कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments