Friday, September 4, 2026
Homeशहरगाजियाबादरक्षाबंधन 2026: रोडवेज बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं,24 घंटे होगा...

रक्षाबंधन 2026: रोडवेज बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं,24 घंटे होगा संचालन

Raksha bandhan 2026 : रक्षा बंधन पर्व को लेकर गाजियाबाद रोडवेज डिपो ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बहनों को भाइयों के घर तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज की सभी बसों को ऑनरोड रहेंगी। रोडवेज बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं। रक्षाबंधन के दौरान बसों का संचालन 24 घंटे होगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी।
सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ती है यात्रियों की भीड़
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां आते-जाते हैं। ऐसे में बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की भीड़ बढ़ती है। इसे देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने बसों की उपलब्धता और संचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कौशाबी और साहिबाबाद रोडवेज बस डिपो में खड़ी रहने वाली बसों को भी आवश्यकता के अनुसार रुटों पर भेजा जाएगा।
गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी के मुताबिक बसों की समय से मरम्मत और फिटनेस की जांच कराने के साथ ही चालकों और परिचालकों की ड्यूटी भी निर्धारित की जा रही है। यात्रियों की भीड़ वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं लंबे मार्गों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से आदेश मिल गया है। बसों का संचालन सही से हो। इसको लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।
चालकों और कंडक्टरों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना
रक्षाबंधन पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। डिपो में 26 से 31 अगस्त तक लगातार छह दिन बिना अवकाश ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालक और वर्कशॉप कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। योजना के तहत पात्र चालक-परिचालकों को 1,200 रुपये प्रोत्साहन राशि और 500 रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा।
इस तरह उन्हें कुल 1,700 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह राशि उनके नियमित मानदेय से अलग होगी। पात्र कर्मियों को निर्धारित अवधि में 1,800 किलोमीटर का सफर पूरा करना होगा। गाजियाबाद डिपो से वर्तमान में करीब 800 रोडवेज बसों का संचालन प्रतिदिन होता है। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए विभाग ने इस समस्या से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।
26 से 31 तक बसों के फेरे बढ़ाएंगे
क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान 26 से 31 अगस्त तक डिपो की बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और त्योहार के दौरान बसों की कमी नहीं होने पाएगी। वर्कशॉप कर्मियों को भी बिना अवकाश काम करने पर प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। रक्षाबंधन पर 200 अतिरिक्त बसें चलायी जाएगी। डिपो में खड़ी बसों को भी ठीक कराया गया है। विभागीय आदेश पर रक्षाबंधन के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments