Tuesday, July 21, 2026
HomeUncategorizedनोएडा एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विक्की छैमार को...

नोएडा एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विक्की छैमार को किया ढेर

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ नोएडा यूनिट ने आज सुबह एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विक्की छैमार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मृतक बदमाश विक्की छैमार निवासी मकनपुर, थाना बिठूर जनपद कानपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मृतक बदमाश कई राज्यों में सक्रिय खतरनाक डकैती गिरोह का सदस्य था। उसके खिलाफ डकैती, हत्या तथा अन्य गंभीर अपराधों के 21 से अधिक मुकदमे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में दर्ज हैं।
गिरोह के साथ सुनियोजित तरीके से डालता था डकैती
एसटीएफ के अनुसार, बदमाश आसिफ गिरोह के साथ सुनियोजित तरीके से घरों में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डालता था। विरोध करने पर वह लोगों की हत्या कर देता था। उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ स्थल से एसटीएफ ने 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस तथा एक बाइक बरामद की है। बरामद हथियारों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments