Tuesday, July 21, 2026
Homecrimeमैहर में नेशनल हाइवे-30 पर सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत

मैहर में नेशनल हाइवे-30 पर सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत

मैहर। मैहर में देर रात नेशनल हाइवे-30 पर सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल है। हादसा थाना नादन देहात क्षेत्र के गांव रिगरा के पास देर रात 2 बजे के आसपास हुआ। हादसे के दौरान तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी-700 ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह युवक वाहन के अंदर फंस गए।
मौके पर डायल-112, हाइवे पेट्रोलिंग
हादसे की सूचना पर डायल-112, हाइवे पेट्रोलिंग और थाना नादन देहात पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसयूवी में फंसे युवकों को वाहन से बाहर निकाल लिया। इनमें पांच की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल युवक को अमरपाटन के सिविल अस्पताल के बाद उसको सतना रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और घायल युवक अमरपाटन में एक जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। हादसे ने जश्न की खुशियों को मातम में बदल दिया।
चार युवक मैहर जिले के रहने वाले
पुलिस ने मृतकों की पहचान अंकुर पटेल पुत्र गोविंद पटेल, मृदुल पटेल पुत्र महेंद्र पटेल, विजय पटेल पुत्र नागेंद्र पटेल, हरीशंकर पटेल पुत्र नागेंद्र पटेल और शिवा पटेल पुत्र संजू पटेल के रूप में की है। मृतक चार युवक मैहर के तनाजा के रहने वाले थे। जबकि शिवा पटेल गांव नरोरा का निवासी था। हादसे में ओम पटेल गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में सभी युवक पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी भाई पटेल और पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय मथुरा पटेल के परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
ट्रक चालक ने बताया हादसे कैसे हुआ
ट्रक चालक चितरंजन ने बताया कि ट्रक 40 किमी की रफ्तार से चल रहा था। अचानक पीछे से तेज गति से आ रही एक्सयूवी ट्रक में भिड़ गई। टक्कर से ट्रक के पीछे के दोनों टायर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि वाहन पलटने से बच गया।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी नहीं बनाए जाने को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments