Monday, June 15, 2026
Homecrimeफर्जी दस्तावेज के जरिये संपत्ति बेचने वाले गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज के जरिये संपत्ति बेचने वाले गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Crime News: थाना साहिबाबाद क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिये संपत्ति बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरों की जमीन बेचने का काम करता था। पुलिस ने गैंग के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी तैयार
पुलिस के अनुसार, गिरोह फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी तैयार कर असली जमीन मालिकों की जगह खुद को पेश करता था। इसके बाद संपत्ति का सौदा कर लोगों से लाखों की ठगी करता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, फर्जी वोटर आईडी, फर्जी किसान बही, बैंक पासबुक, चेक बुक और फोटो बरामद किए हैं।
ट्रांसहिंडन में नकली दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेची
जांच में पता चला कि गैंग ने ट्रांसहिंडन में कई लोगों को नकली दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेचकर ठगी की है। पुलिस को सूचना मिलने पर जाल बिछाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं और पहले भी इस तरह की धोखाधड़ी की वारदातों में शामिल रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया
डीसीपी नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है और जिन लोगों के साथ ठगी हुई है, उनसे भी संपर्क किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments