Friday, June 19, 2026
Homecrimeनोएडा में निवेश के नाम पर 13 लोगों से दो करोड़ रुपये...

नोएडा में निवेश के नाम पर 13 लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने 13 लोगों से निवेश करने के नाम पर 2 करोड़ 22 लाख 73 हजार रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ितों की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर जाल में फंसाया
डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि अधिकांश मामलों में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग, गोल्ड ट्रेडिंग और विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाया। वहीं एक मामले में बैंक कर्मचारी बनकर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई।
इन लोगों से की साइबर ठगों ने की ठगी
पुलिस के अनुसार अतुल शर्मा से 11.90 लाख रुपये, रश्मि छिब्बर से 26.18 लाख रुपये, शिवकुमार गुप्ता से 10.85 लाख रुपये, जसविंदर सिंह से 17 लाख रुपये, अशोक कुमार कपूर से 11.60 लाख रुपये, गोविंद अग्रवाल से 12 लाख रुपये, पुष्पलता कुमारी से 15.39 लाख रुपये, सुधीर मेहरोत्रा से 22.62 लाख रुपये, उज्ज्वल चौधरी से 12.96 लाख रुपये, सुलभ गांधी से 12 लाख रुपये, पंकज प्रियरंजन से 34.93 लाख रुपये, अक्षय गुप्ता से 18 लाख रुपये तथा राकेश कुमार से 17.30 लाख रुपये की ठगी की है।
अधिक लाभ का लालच के चक्कर में ठगे गए
पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिकांश पीड़ितों को अधिक लाभ का लालच देकर फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया और उनसे विभिन्न खातों में रकम जमा करवाई गई। बाद में न तो निवेश की रकम वापस मिली और न ही वादा किया गया लाभ।
डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और साइबर क्राइम थाना पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने जनता से अपील की है कि निवेश संबंधी किसी भी ऑनलाइन प्रस्ताव पर रकम लगाने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments