गाजियाबाद। गाजियाबाद में यूपीआई पर टैक्स लगाने के विरोध में गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग के आवास पर आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कविनगर स्थित सांसद अतुल गर्ग के आवास पर पहुंचे और उन्होंने यूपीआई पर टैक्स लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि हैं। सांसद के माध्यम से हम पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आम जनता को गिफ्ट दिया गया है उसके तहत रिटर्न गिफ्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री को भिजवाया रहे हैं।

