Tuesday, October 20, 2026
HomeNationalमेरठ में सूर्य किरण ने दिखाया शौर्य, हॉक विमानों ने बनाया तिरंगा

मेरठ में सूर्य किरण ने दिखाया शौर्य, हॉक विमानों ने बनाया तिरंगा

Meerut News: आज मेरठ के आसमान में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम ने ऐसा रोमांच दिखाया कि लोग आश्चर्य चकित हो गए। मेरठ शहर में पहली बार सूर्य किरण विमान के एयर शो में नौ हॉक एमके-132 विमान एक साथ उड़ान भरकर आसमान में फॉर्मेशन बनाकर करतब दिखाते नजर आए। मेरठ के परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में आयोजित किया जा रहे इस प्रदर्शन को देखने के लिए शहर से युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
पायलटों ने आसमान में रोमांचक हवाई करतब दिखाए
भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का दो दिवसीय एयर शो में पायलटों ने आसमान में रोमांचक हवाई करतब दिखाए।
एयर शो से पहले शुक्रवार को मेरठ के आसमान में सूर्य किरण विमानों ने पूर्वाभ्यास किया। जमीन से आसमान तक कड़े सुरक्षा पहरे के बीच हुए इस प्रदर्शन को लेकर सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले से तैयारियां की हुई थी।
20 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक
एयर शो स्थल के 20 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई हुई थी। एयर शो दो दिन आज शनिवार और कल रविवार को दिखाया जाएगा। इस दौरान मेरठ शहर से दिल्ली जाने वाले यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एयर शो में बिना पास किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं है। खास बात यह है कि सूर्य किरण टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर भी शामिल हैं।
लूप, बैरल रोल और डीएनए मैनूवर से रोमांच
एयर शो में हॉक एमके-132 विमान लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर समेत कई एरोबैटिक फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया। बेहद कम अंतर पर विमानों की सटीक टाइमिंग और एक-दूसरे के साथ सामंजस्यपूर्ण उड़ान दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा। एयर शो में स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल मेरठ से ही संबंध रखते हैं। तीनों स्क्वाड्रन लीडर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम का हिस्सा बने।
आसमान में केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें
आसमान में केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें नजर आई तो लोगों ने तालिया बजाई। हॉक विमानों में नासिक स्थित वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो में विकसित स्वदेशी स्मोक पॉड्स का इस्तेमाल किया गया। इनके जरिए विमानों के पीछे तिरंगे के रंगों की छटा दिखाई दी।
दर्शकों के लिए किए गए खास इंतजाम
एयर शो को देखने के लिए न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में व्यवस्थाएं की गई थी। दर्शकों के लिए खुले पंडाल की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा प्रवेश मार्ग, खान-पान, वीआईपी और वीवीआईपी व्यवस्था के साथ सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के इंतजाम किए गए थे।
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम का यह दूसरा एयर शो
राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि मेरठ में एयर शो आयोजित कराने का प्रस्ताव उन्होंने 13 मई को भेजा था। जिसे आठ सितंबर को मंजूरी मिली। उत्तर प्रदेश में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम का यह दूसरा एयर शो है। इससे पहले लखनऊ में टीम प्रदर्शन कर चुकी है। उन्होंने कहा कि टीम में मेरठ से जुड़े तीन स्क्वाड्रन लीडरों का होना शहर के लिए विशेष गौरव की बात है।
प्रशासन की ओर से एयर शो के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू टाउनशिप में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से एयर शो के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 19 और 20 सितंबर को मेरठ का आसमान सूर्य किरण के विमानों की कलाबाजियों और तिरंगे की रंगीन लकीरों से सजेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments