Sunday, September 6, 2026
HomeBusinessप्रवर्तन निदेशालय ने 450 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में यूपी, दिल्ली...

प्रवर्तन निदेशालय ने 450 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में यूपी, दिल्ली और पंजाब में की छापेमारी

New Delhi News: आज शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूपी के बुलंदशहर, दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई करीब 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत की जा रही है।
लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से की जा रही कार्रवाई
ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से की जा रही इस कार्रवाई में मेसर्स संतोष ओवरसीज़ लिमिटेड और उसकी कई कंपनियों के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज बैंक धोखाधड़ी के मामले पर आधारित है। बताया जाता है कि संतोष ओवरसीज़ लिमिटेड ने बैंकों के एक कंसोर्टियम से करीब 450 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लोन राशि का निर्धारित उद्देश्य के विपरीत दुरुपयोग किया गया। इससे बैंकों को भारी नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में ईडी ने ये छापेमारी की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments