Tuesday, July 21, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद से विदाई के बाद अभिषेक ने रामपुर में सीओ का कार्यभार...

गाजियाबाद से विदाई के बाद अभिषेक ने रामपुर में सीओ का कार्यभार संभाला

Ghaziabad News: शासन द्वारा जारी की गई डिप्टी एसपी के तबादलों की सूची में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त ) अभिषेक श्रीवास्तव का स्थानांतरण जनपद रामपुर में सीओ (पुलिस उपाधीक्षक) के पद पर कर दिया गया है। गत शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजियाबाद में अभिषेक श्रीवास्तव के सम्मान में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उनको जिले के पुलिस अधिकारियों ने विदाई दी। गाजियाबाद से विदाई के बाद अभिषेक ने रामपुर पहुंचकर नए पद का कार्यभार संभाल लिया है।
रामपुर के पुलिस महकमे में यह एक रूटिन फेरबदल है। अभिषेक की रामपुर में तैनाती को वहां की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को देखते हुए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभिषेक श्रीवास्तव ने गाजियाबाद में रहते हुए विभिन्न मामलों को अपनी दिलेरी से हल किया। अब वे रामपुर में बतौर सीओ अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। अभिषेक श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक वाल पर अपने स्थानांतरण को लेकर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि गाजियाबाद के बाद अगला पड़ाव रामपुर जनपद में।
अभिषेक की रामपुर में तैनाती कानून-व्यवस्था को करेगी सुदृढ़
अभिषेक की रामपुर जनपद में तैनाती कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाल ही में हुए पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के स्थानांतरण के उपरांत, अब विभिन्न अधिकारियों के क्षेत्राधिकारों को निर्धारित कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत, जिले के सभी सीओ को कार्यभार सौंपा है। जिसका उद्देश्य रामपुर की पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना है। जनपद में अभिषेक श्रीवास्तव की तैनाती पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments