Tuesday, July 21, 2026
Homeशहरगाजियाबाद18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, गाजियाबाद में मची...

18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, गाजियाबाद में मची तबाही

Ghaziabad Weather News: मानसून पूरे देश में सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। गाजियाबाद में बारिश के चलते तबाही मची है। बारिश के चलते कारणों से जिले में चार लोगों की मौत हो गई है। जिले के अधिकांश इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया है। महाराष्ट्र के ठाणे में कचरे का पहाड़ ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को गाजियाबाद और दिल्ली समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गाजियाबाद-एनसीआर की अधिकांश सड़कों पर वाहन जाम में फंसे रहे। बारिश के चलते आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में बुधवार दोपहर से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन जारी रही। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को पश्चिम यूपी, दिल्ली और यूपी समेत 18 राज्यों के लिए भीषण बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। भीषण बारिश ने शहरी के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में सड़कें तलाब में तब्दील नजर आईं।
उत्तराखंड में हालात खराब
उत्तराखंड में बारिश से नदियां पूरे उफान पर हैं। भूस्खलन से रास्ते बाधित हो गए हैं। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बदेसर व निम्बाहेड़ा के साथ भरतपुर के बयाना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है। पिंपरी चिंचवड़ में कचरे से बिजली बनाने वाले प्लांट में कचरे का बड़ा ढेर ढह गया। उसके नीचे इमारत दब गई। मलबे से एक शव निकाला गया, जबकि आठ लोगों के दबे होने की आशंका है।
गाजियाबाद और राजधानी में जलभराव, पेड़ उखड़े
गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव के चलते कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं। विकास मार्ग, दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में दो विशाल पेड़ उखड़ गए। इस्कॉन मंदिर और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के पास एक कार पेड़ के नीचे दब गई।
गाजियाबाद निगम के दावे पानी-पानी
बुधवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन जारी रही। गाजियाबाद नगर निगम की ओर से की गई व्यवस्था की पानी—पानी हो गई। जिले की अधिकांश सड़कें तालाब बन गईं। लोनी-गाजियाबाद मार्ग,दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। प्रमुख सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। जिससे कई वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए। वाहन चालकों को धक्का लगाकर अपने वाहन निकालने पड़े। सोसाइटियों में जलभराव के कारण कई घरों में गंदा पानी घुस गया। इससे घरेलू सामान और बिजली के उपकरण खराब हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments