Tuesday, July 21, 2026
Homeशहरगाजियाबादबारिश के बीच असम राइफल्स जवान के शहीद जवान चंद्र मोहन सिंह...

बारिश के बीच असम राइफल्स जवान के शहीद जवान चंद्र मोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Ghaziabad News: जनपद गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी तथा असम राइफल्स के शहीद वीर जवान स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज बारिश के बीच हिंडन घाट पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया
अंतिम संस्कार के दौरान सैन्य टुकड़ी द्वारा शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया तथा राष्ट्र की सेवा में उनके अद्वितीय योगदान को नमन करते हुए पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, एसडीएम अरुण दीक्षित तथा 56 फील्ड रेजिमेंट, मेरठ के कर्नल नवीन शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त
परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं
शहीद स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह अपने पीछे पत्नी मंजू देवी रावत, पुत्र राहुल सिंह रावत तथा पुत्रियां रितिका रावत एवं यशिका रावत सहित समस्त परिवार को छोड़ गए हैं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह का राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। राष्ट्र उनकी वीरता, त्याग एवं बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उनके द्वारा देश की रक्षा हेतु दिया गया सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की पावन स्मृति को नमन किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जनपद गाजियाबाद शहीद स्वर्गीय चंद्र मोहन सिंह के अद्वितीय साहस, देशभक्ति एवं सर्वोच्च बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments