Tuesday, July 21, 2026
Homeशहरगाजियाबादनिर्माणाधीन इमारत के पास धंसी सड़क, 25 फीट गहरे गड्ढ़े में समाई...

निर्माणाधीन इमारत के पास धंसी सड़क, 25 फीट गहरे गड्ढ़े में समाई कार और स्कूटी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते आम गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो गई हैं। बारिश के बीच हुए जलभराव से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। आज गुरुवार को सुबह वसुंधरा सेक्टर-13 में लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। यहां पर निर्माणाधीन 32 मंजिला बहुमंजिला इमारत के पास मुख्य सड़क अचानक से धंस गई। मुख्य सड़क के धंसने से कार और स्कूटी 25 फीट गहरे गड्ढे में समा गईं। इसी के साथ पास में लगा एक बिजली पोल 15 फीट तक धंस गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहनों में कोई मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा जानमाल का हादसा टल गया है।
लापरवाही के चलते पानी के रिसाव से हुआ हादसा
लोगों का कहना है कि घटना सुबह करीब 8 बजे के आसपास की है। सड़क धंसने पर गहरे गड्ढे में समाने वाली कार और स्कूटी वहीं पर खड़ी थी। स्कूटी मालिक अजय अग्रवाल और कार स्वामी पुष्पेंद्र सिंह ने बिल्डर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण स्थल के चारों तरफ सिर्फ टीनशेड की अस्थायी घेराबंदी की थी। बारिश के मौसम को देखते हुए सुरक्षा के लिए कोई मजबूत कंक्रीट दीवार नहीं बनाई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण जमीन के अंदर पानी का रिसाव हो रहा था। जिससे मिट्टी पूरी तरह से धंस गई। गनीमत रही कि घटना से ​कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments