Tuesday, July 21, 2026
Homecrimeनिगम की लापरवाही: बारिश के पानी में डूबने से 3 साल की...

निगम की लापरवाही: बारिश के पानी में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत, शव रखकर लोगों ने लगाया जाम

Ghaziabad News: आज बारिश के पानी में डूबने से तीन साल की मासूम की मौत हो गई। नगर निगम के सिस्टम की लापरवाही की कीमत एक मासूम को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
हादसा गाजियाबाद के विजयनगर के सर्वोदय नगर में हुआ। जहां दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते पानी गली में भरा हुआ था। बारिश के भरे पानी में 3 साल की मासूम बच्ची डूब गई। जब तक परिजन उसको तलाशते उसका शव पानी में उतराता दिखाई दिया तो हड़कंप मच गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मासूम का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
एक साल से किराए पर रह रहा था परिवार
मृतक मासूम की पहचान मानवी पुत्री सुमित कुमार के रूप में हुई है। सुमित मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला है। वो एक साल से सर्वोदय नगर गली नंबर 16, मकान नंबर 212 में किराए पर रह रहे हैं।
गली में चारों ओर भरा हुआ था पानी
परिजनों के मुताबिक बारिश के कारण गली में चारों ओर काफी पानी भरा हुआ था। इस दौरान बच्ची बाहर निकली और पैर फिसलने से पानी में डूब गई। परिजनों ने मासूम को तलाशने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने बच्ची को पानी में तैरता देखा तो उसको बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।
मृत बच्ची के परिजनों और लोगों ने नगर निगम की लापरवाही के विरोध में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि सीवर और नाला जाम होने की वजह से बारिश में गली में पानी भर जाता है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है। लेकिन निगम अधिकारी नहीं सुनते हैं।
सड़क जाम की सूचना पर पहुंची एसीपी
लोगों द्वारा सड़क जाम की सूचना मिलने पर मौके पर एसीपी उपासना पांडे, नगर निगम के अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों से बातचीत के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए माने। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल बच्ची का अंतिम संस्कार नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। लोगों की मांग है कि सर्वोदय नगर में नालों और सीवर की सफाई कराई जाए जिससे ​कि ऐसी कोई घटना न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments