Ghaziabad News: जिले के थाना मुरादनगर निवासी एक महिला ने अपने 27 वर्षीय पति पर सातवीं शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसका पति अब तक 6 शादियां कर चुका है। वो उसकी छठी पत्नी है। अब पति सातवीं शादी करने जा रहा है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। छठी पत्नी है। महिला का आरोप है कि जब उसने पति की सातवीं शादी का विरोध किया तो उसे और उसके बच्चे को घर से निकाल दिया।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी तीन साल पहले हो चुकी है। शुरु में सब कुछ सामान्य था। धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदला और वो मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं पति घर छोड़ने का दबाव बनाता था। उसे पता चला कि उसके पति की पहले से कई शादियां हो चुकी हैं। अब वह एक अन्य युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ अभद्रता की और बच्चे सहित घर से बाहर निकाल दिया। इससे वो मानसिक व शारीरिक रूप से पीड़ित हो रही है। महिला ने बताया कि पति मजदूरी करता है।

