Tuesday, July 21, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद-एनसीआर में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, जानिए आज मौसम का...

गाजियाबाद-एनसीआर में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, जानिए आज मौसम का हाल

Ghaziabad weather News: गाजियाबाद-एनसीआर में बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कों पर वाहनों की भीड़ के चलते जाम के हालात बन गए हैं। बुधवार को दोपहर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण गाजियाबाद में जगह—जगह जलभराव से निगम के दावे पानी में उतरा रहे हैं। सुबह से हो रही बारिश के चलते लोगों को ऑफिस पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद और आसपास के जिले में झमाझम बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं। आज पूरे दिन बारिश का अनुमान जताया है।
भारी बारिश के कारण जलभराव
गाज़ियाबाद में भारी बारिश के कारण शहर के कई जगहों पर जलभराव हो गया है। शास्त्रीनगर, हापुड रोड, वसुंधरा, वैशाली, घंटाघट, डासना गेट, एमएमजी अस्पताल और कविनगर जैसे पॉश इलाके जलमग्न हैं। आज के लिए मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मानसून आने के बाद से बारिश का सिलसिला जारी
गाजियाबाद-एनसीआर में मानसून आने के बाद से बारिश का सिलसिला जारी है। आज गुरुवार सुबह से घने बादलों के साथ बारिश जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिससे कई दिनों से हो रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज दिन भर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जुलाई को बारिश और गरज-चमक की संभावना है। हालांकि तापमान बढ़ेगा। 12 से 14 जुलाई के बीच बादल छाएगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments