Wednesday, July 22, 2026
Homeशहरगाजियाबाद10 जुलाई तक गाजियाबाद में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का येलो...

10 जुलाई तक गाजियाबाद में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का येलो अलर्ट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 10 जुलाई तक भारी बारिश आंधी-तूफान और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा गाजियाबाद में 10 जुलाई तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि एवं वज्रपात के साथ संभावित भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारी वर्षा/ओलावृष्टि/वज्रपात के दौरान निम्न उपाय/सावधानियां अपनाएं
पुराने जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों से सावधान रहें। रेडियो/टेलीविजन/सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें। विद्युत तार / विद्युत पोल के नीचे अथवा आसपास न खडे हो। निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले वाले टीन शैड आदि को मजबूती से बांधकर रखें तथा उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के दौरान यात्रा करने से बचें। इस दौरान पेडों आदि के नीचे शरण ना लें। खेतों में पहले से ही कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रख लें। कृषक भारी वर्षा/ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर न जाएं। मौसम के बारें में और अधिक जानने के लिए प्ले स्टोर से सचेत ऐप डाउनलोड कर सकते है। किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments