नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास के बड़े दावे किए जा रहे हैं। मानसून की पहली बारिश में ‘विकास’ सड़क पर आकर बहने लगा। ये नजारा देश के किसी अन्य शहर या मोहल्ले का नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली के सदर बाजार के तेलीवाड़ा स्थित महावीर बाजार का है। जहां एक बारिश में ही जलभराव हो गया। कुछ ही देर की बारिश में गलियां पानी से लबालब हो गईं। जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने दुकानों में पानी घुसने की आशंका जताते हुए जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। डबल इंजन सरकार का ‘विकास’ सड़कों पर तैरता दिखाई दे रहा है।

