Tuesday, July 21, 2026
Homeशहरगाजियाबादजिले में फैमिली आईडी की धीमी गति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

जिले में फैमिली आईडी की धीमी गति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

Ghaziabad News: सीडीओ कुमार सौरभ ने फैमिली आईडी पंजीकरण की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी विभागों को दैनिक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
वीडीओ को ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन 5 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य
सीडीओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा की। फैमिली आईडी की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी वीडीओ को ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन 5 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्लाक भोजपुर 71, लोनी 46, मुरादनगर 54 तथा रजापुर 53 जो लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पायी गयी। जिसमें निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।
अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की
सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम को निर्देश दिए कि शहर में प्रतिदिन 160 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नगर निगम क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की जाए। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढाना सुनिनिश्चित की जाए।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 122 फैमिली आईडी पंजीकृत करायी गयी
बेसिक शिक्षा विभाग ने अवगत कराया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 122 फैमिली आईडी पंजीकृत करायी गयी है। निर्देशित किया कि जनपद में लगभग 446 विद्यालय है। अतः प्रति विद्यालय प्रतिदिन कम से कम 1 फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित किया जाए। वीडीओ को फैमिली आईडी का लक्ष्य निर्धारित करके समीक्षा की जायें। इस कार्य में कोई लापरवाही न बरती जायें।
उप निदेशक, कृषि ने अवगत कराया कि किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची विकास खण्डवार तैयार कर सभी विकास खण्डों को उपलब्ध करा दी गयी है। निर्देश दिये गये कि अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन फैमिली आईडी बनावाना सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments