Tuesday, July 21, 2026
HomeNationalराष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत NCERT अगस्त से जारी करेगा दो नई...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत NCERT अगस्त से जारी करेगा दो नई पुस्तक

New Delhi : NCERT राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अगस्त से दो नई पुस्तक जारी करेगा। एनसीआरटीसी द्वारा तैयार किए नए पाठ्यक्रम की पाठ्यपुस्तकें विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं। एनसीईआरटी के अधिकारियों के अनुसार, कक्षा 1 से 9 तक की सभी पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। जबकि शेष दो पुस्तकों को अगस्त माह में जारी किया जाएगा। ये जानकरी एनसीईआरटी के अधिकारियों ने दी।
कक्षा एक से 9 तक की सभी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध
एनसीईआरटी के अनुसार नए शैक्षिक सत्र में नए पाठ्यक्रम के तहत तैयार कक्षा 1 से 9 तक की सभी पाठ्यपुस्तकें अब उपलब्ध हैं। एनसीईआरटी के अधिकारियों ने कहा कि बाकी दो पुस्तकें अगले माह अगस्त में जारी की जाएगी।
सामाजिक विज्ञान और गणित की पाठ्यपुस्तकों का दूसरा भाग
एनसीईआरटी के अनुसार कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान और गणित की पुस्तकों का दूसरा भाग अगस्त में आएगा। नई पाठ्यपुस्तकें ‘स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF-SE) 2023’ के अनुसार तैयार की गई हैं। कक्षा 1 से 8 तक की सभी पाठ्यपुस्तकें डिजिटल और प्रिंट, दोनों प्रारूपों में हैं। कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तकें भी जारी कर दी हैं। अधिकारी ने आगे कहा, “कक्षा 10 और 11 के लिए नई पाठ्यपुस्तकें शैक्षणिक सत्र 2027-28 से शुरू हो जाएंगी। इन दोनों कक्षाओं के लिए सभी विषयों की मौजूदा पाठ्यपुस्तकें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान उपयोग की जा सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments