Ghaziabad weather News: यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अब 7 जुलाई तक यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। इस कारण अब उमस भरी गर्मी लोगों को और परेशान कर रही है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड और विंध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। जिससे यूपी के कई जिलों में बारिश का नया दौर शुरू होगा। तब तक गर्मी और उमस से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करने होंगे।
दिल्ली एनसीआर यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कल शनिवार को भी बारिश हुई थी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। दिन के अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहे और सुबह के समय नमी 77 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने आज रविवार को मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद, नोएडा, गुरूग्राम के अलावा अन्य हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

