Wednesday, July 22, 2026
Homeशहरगाजियाबादएनसीआरटीसी ने इंटरैक्टिव सेशन के दौरान दी टिकटिंग, सुरक्षा और ऑपरेशंस की...

एनसीआरटीसी ने इंटरैक्टिव सेशन के दौरान दी टिकटिंग, सुरक्षा और ऑपरेशंस की जानकारी

Ghaziabad News: एनसीआरटीसी ने यात्री सहभागिता कार्यक्रम ‘नमो भारत चैम्पियंस’ के अंतर्गत नमो भारत स्टेशन पर एक इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया। जिसका नाम ‘नो योर नमो भारत’ था। इस सेशन का उद्देश्य प्रतिभागियों को नमो भारत प्रणाली के कामकाज, इसकी प्रमुख विशेषताओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल और आवश्यक यात्रा दिशा-निर्देशों से परिचित कराना था। इस पहल के माध्यम से एनसीआरटीसी यात्रियों के साथ सीधे संवाद के लिए एक मंच तैयार करने का प्रयास कर रहा है।
नमो भारत चैंपियंस ग्रुप के सदस्य रहे शामिल
इस कार्यक्रम में नमो भारत के वे दैनिक यात्री, जो कि नमो भारत चैंपियंस ग्रुप के सदस्य हैं, शामिल रहे। प्रतिभागियों में यह जानने की विशेष उत्सुकता थी कि युवा ट्रेन ऑपरेटर्स द्वारा ट्रेन का संचालन किस प्रकार किया जाता है। साथ ही वे स्टेशन संबंधी कार्यों एवं परिचालन संबंधी अन्य गतिविधियों के बारे में अत्यधिक उत्सुक थे। एनसीआरटीसी की टीम ने संवादात्मक चर्चा और गाइडेड स्टेशन टूर के माध्यम से इन प्रतिभागियों को उन प्रणालियों और प्रक्रियाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जो नमो भारत में सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करती हैं।
समस्याओं और उनके समाधानों से भी परिचित कराया
इस सत्र में उन्हें यात्रा के दौरान आमतौर पर होने वाली समस्याओं और उनके समाधानों से भी परिचित कराया गया। कई प्रतिभागियों ने टिकटिंग संबंधित समस्याओं के विषय में चर्चा की। टीम ने उन्हें टिकट वेंडिग मशीन तथा ‘नमो भारत कनेक्ट ऐप’ के माध्यम से क्यूआर-आधारित पेपर टिकट और डिजिटल टिकट बुकिंग प्रक्रिया तथा अन्य किराया प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को फीडबैक और सुझाव साझा करने की प्रक्रिया के साथ-साथ यात्री सहायता के लिए नमो भारत कस्टमर केयर नंबर 08069651515 के विषय में भी बताया गया।
कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला
प्रतिभागियों को स्टेशन कंट्रोल रूम (SCR) का गाइडेड टूर भी कराया गया, जिससे उन्हें स्टेशन संचालन और यात्री आवागमन के प्रबंधन में शामिल कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। यूपीएसएसएफ (UPSSF) के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों और स्टेशन प्रभारी ने प्रतिभागियों को नमो भारत स्टेशनों पर तैनात उन्नत सुरक्षा प्रणालियों की विस्तृत जानकारी भी दी। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार प्रत्येक स्टेशन पर, मल्टी-ज़ोन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टरों (डीएफएमडी) द्वारा स्टेशन प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच की जाती है। साथ ही, वहाँ लगाए गए लगेज स्कैनर की भी जानकारी दी गई जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस हैं और इनमें डुअल-व्यू एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम है, जो सामान की बेहतर स्क्रीनिंग को सक्षम बनाता है। उन्हें स्टेशन परिसर में प्रतिबंधित वस्तुओं के विषय में भी विस्तार से बताया गया और उन्हें लेकर यात्रा न करने की हिदायत दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments