Wednesday, July 22, 2026
Homeविदेश समाचारपाकिस्तान के रावलपिंडी जेल से सुर​क्षाकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर 14...

पाकिस्तान के रावलपिंडी जेल से सुर​क्षाकर्मियों की आंख में मिर्च झोंककर 14 कैदी फरार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले से 14 कैदी जेल से फरार हो गए हैं। फरार कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और भाग निेकले। फरार कैदियों की तलाश जारी है। हालांकि फरार कैदियों में से चार को दबोच लिया है। घटना रावलपिंडी के कहूटा क्षेत्र में हुई है।
10 की तलाश के लिए टीमें गठित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी पुलिस से ​मिली जानकारी के अनुसार कहूटा जेल वैन से 14 कैदियों के भागने के बाद उनकी तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान चार कैदियों को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम में रिपोर्ट मांगी है। फरार 10 कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।
घटना से पहले कैदियों के बीच हुई लड़ाई
शुरुआती जांच से पता चला कि घटना से पहले कैदी वैन के अंदर कैदियों के बीच लड़ाई हुई। अदालत में पेशी के बाद कैदियों को जेल ले जाया जा रहा था। इस दौरान यह घटना हुई। वैन को चेकिंंग के लिए रोका गया। इस दौरान कैदी ने सुरक्षाकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया।
पिछले साल भागे थे 200 से अधिक कैदी
पिछले साल पाकिस्तान की कराची जेल से भूकंप के कारण 200 से अधिक कैदी फरार हो गए थे। घटना में एक कैदी की मौत हो गई थी। जबकि कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे। इनमें से 80 से अधिक कैदियों को पकड़ लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments