Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeगाजियाबाद प्रशासन ने वृद्ध व्यक्ति एवं उसकी पुत्री को दिलाया प्लॉट पर...

गाजियाबाद प्रशासन ने वृद्ध व्यक्ति एवं उसकी पुत्री को दिलाया प्लॉट पर कब्जा

Ghaziabad News: गाजियाबाद प्रशासन ने वृद्ध व्यक्ति और उसकी पुत्री को उनके प्लॉट पर कब्जा दिलाया है। प्लॉट पर कब्जा पाकर पिता और पुत्री दोनों खुश हैं। वृद्ध व्यक्ति माता प्रसाद द्वारा एसडीएम लोनी के समक्ष उपस्थित होकर बताया गया कि उसकी पुत्री का डीएलएफ अंकुर विहार प्रेम विहार में एक प्लॉट है। जिस पर कुछ दबंग किस्म के व्यक्तियो द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। हमें प्लॉट पर जाने नहीं दे रहे हैं व धमका रहे हैं। जिस पर तत्काल संज्ञान लेकर जांच करायी गयी। जांचोपरान्त तथ्य सही पाये जाने पर प्रशासन द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता के प्लॉट को कब्जा मुक्त कराया गया।
इस दौरान एसडीएम लोनी दीपक सिघंनवाल द्वारा बताया गया कि तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जायेगा तथा भविष्य में भी अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments