Ghaziabad weather News: पूरा एनसीआर भीषण गर्मी, उमस और जानलेवा लू की चपेट में है। अभी 30 जून तक लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पूरा एनसीआर बुरी तरह तप रहा है। मौसम वैज्ञानिक ने अगले 3 दिनों तक तापमान में कमी नहीं होने की संभावना जताई है। जिससे आम जनता को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 30 जून के बाद मौसम बदलेगा। 2 जुलाई से प्रदेश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
वार्म नाइट की चपेट में जिला गाजियाबाद
शनिवार को गाजियाबाद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। इसी के साथ गाजियाबाद सहित कई जिले ‘वार्म नाइट’ की चपेट में हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड सहित क जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया गया है। गाजियाबाद समेत कई जिलों में तापमान सामान्य के मुकाबले कई ऊपर बना रहा। शनिवार दोपहर गाजियाबाद का तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा में 41 डिग्री रहा। गाजियाबाद में गर्म रात (Warm Night) की स्थिति बनी रहने से लोग रात में भी बेहाल रहे। मौसम विभाग ने ताप सूचकांक (Heat Index/वास्तविक अहसास होने वाली गर्मी) 50 से 60 के बीच दर्ज की है। गाजियाबाद में यह 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने आज 28 और कल 29 जून को ‘भीषण लू’ (Severe Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आम लोगों को विशेष एडवाइजरी जारी की
लगातार बढ़ रहे इस गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विशेषज्ञ ने आम लोगों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने लोगों को विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न 4 बजे के बीच घरों या दफ्तरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बाहर निकलने की स्थिति में शरीर को पूरी तरह ढकने, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनने, धूप के चश्मे का प्रयोग करने तथा धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखने को कहा गया है। इसी के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस घोल, लस्सी, छाछ और नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का निरंतर सेवन करने की हिदायत दी गई है।

