Tuesday, July 21, 2026
Homepoliticalयूपी भाजपा की नई टीम घोषित, नबाव सिंह नागर को पश्चिम की...

यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, नबाव सिंह नागर को पश्चिम की कमान

Lucknow News:  विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी के 64 सदस्यों/पदाधिकारियों की जारी सूची में जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया है। यूपी भाजपा की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
19 प्रदेश उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश महामंत्री
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित यूपी भाजपा की नई टीम में 52 नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। इनमें 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 19 मंत्री और 6 मोर्चा अध्यक्षों को शामिल हैं। इसके अलावा संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों और इकाइयों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं।
रक्षामंत्री के बेटे को मिली संगठन में जगह
भाजपा की नई टीम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे बेटे नीरज सिंह को संगठन में जगह मिली है। जिसे संगठन में नई पीढ़ी को अवसर देने के रूप में देखा जा रहा है।
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का तालमेल
संगठन ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। घोषित टीम में सत्यपाल सैनी, सुरेश राणा, प्रियंका रावत, धर्मेंद्र सिंह, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, अर्चना मिश्रा, राजेश यादव और आलोक गुप्ता सहित कई नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।
गीता शाक्य, रामप्रताप सिंह चौहान, उपेंद्र रावत,अभिजात मिश्रा और संजय राय को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश मंत्रियों की सूची में अनिल यादव, विजय शिवहरे, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अवधेश श्रीवास्तव, बसंत त्यागी, राकेश बिंद, विजय राजभर, राहुल वाल्मीकि, आकांक्षा सोनकर सहित अन्य को भी स्थान दिया है। सूची से स्पष्ट संकेत मिलता है कि भाजपा ने संगठन में पिछड़े, दलित, महिला और युवा नेतृत्व को व्यापक प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। पार्टी ने छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
पश्चिम क्षेत्र की कमान नवाब सिंह नागर के हाथ
पश्चिम क्षेत्र की कमान भाजपा ने नवाब सिंह नागर के हाथ में सौंपी है। जबकि ब्रज की पूरन लाल लोधी, कानपुर की कमान राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र का अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी को बनाया है। काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया तथा गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को कमान दी है। संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री नियुक्त किया गया है।
रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा की कमान
संगठन ने विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह नई संगठनात्मक टीम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, सामाजिक आधार को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक पकड़ बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments