Tuesday, July 21, 2026
Homeशहरगाजियाबादमोहर्रम में 12 फीट से अधिक ऊचे ताजिया प्रतिबंधित, कड़ी सुरक्षा में...

मोहर्रम में 12 फीट से अधिक ऊचे ताजिया प्रतिबंधित, कड़ी सुरक्षा में जुलूस आज

Ghaziabad News: आज मोहर्रम का जिया जुलूस निकाला जाएगा। मोहर्रम को के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी की है।
12 फीट से ऊंचा ताजियां नहीं
मोहर्रम पर ताजियों की ऊंचाई को लेकर फैसला लिया है। प्रशासन ने मोहर्रम कमेटी से कहा है कि ताजिया 12 फीट से ज्यादा ऊंचा नहीं होना चाहिए। इसके साथ मोहर्रम पर किसी भी नई परंपरा को शुरू नहीं करने को लेकर भी अपील की गई है। करबला और आसपास के इलाकों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मोहर्रम में सफाई, पानी, रोशनी, सड़क और बिजली के लटकते तारों को ठीक किए गए हैं। इस पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड ने अधिकारियों को जरूरी काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने लोगों से अपील की कि मोहर्रम का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस बार कोई नई परंपरा शुरू न करने के लिए भी कहा गया है।
डीजे और लाउडस्पीकर की आवाज नियमों के हिसाब से
प्रशासन ने कमेटी से कहा है कि अगर कहीं डीजे या लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं तो आवाज तय नियमों के हिसाब से रखी जाए। इस बार जिले में करीब 87 ताजिए निकाले जाएंगे। इसके अलावा कुछ लोग मन्नत वाले ताजिए भी निकालेंगे।
मोहर्रम जुलूस के दौरान चौकसी मोहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस व्यवस्था भी चौकस होगी। सभी पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने इलाकों में मोहर्रम जुलूस के रास्तों का जायजा लिया। यह भी ध्यान रखा गया है कि जुलूस और पर्व के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ताजिये बनकर तैयार
मोहर्रम के मौके पर ताजिये बनकर तैयार हो चुके हैं। इमाम हुसैन की शहादत की याद में बनाए जाने वाले इन ताजियों को बांस, रंग-बिरंगे कागज और सजावटी सामग्री से बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments