Wednesday, July 22, 2026
Homecrimeनोएडा और ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसों के दौरान महिला समेत पांच...

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसों के दौरान महिला समेत पांच की मौत

Noida Crime News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट हादसा
थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर बीती रात एक ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक महिंद्रा पिकअप वैन में टक्कर मार दी। हादसे में राजीव कुमार (30) पुत्र राजेश कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
घटना के संबंध में जांच की जा रही
थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में गिरीश कुमार (40) पुत्र बन्नीलाल की मौत हो गई। थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। इसी प्रकार थाना फेस-1 क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कल्पना (36) पत्नी बृजेश यादव की जान चली गई। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि मामले की जांच जारी है। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में राकेश (57) की मौत हो गई। थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार पुलिस दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन की पहचान करने में जुटी है। थाना फेस-2 क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में शनि (19) पुत्र नेतराम की मौत हो गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा हादसों के लिए जिम्मेदार वाहन चालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments