Lucknow News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुरनिया इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 15 छात्रों की मौत हो चुकी है। इस मामले में सीएम योगी ने कड़ा एक्शन लेते हुए चार अधिकारी निलंबित कर दिए हैं।
मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल
दर्दनाक अग्निकांड में अब तक 15 छात्र-छात्राओं की दम घुटने और झुलसने से मौत हो चुकी है, जिनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष (ज्यादातर 20 से 30 वर्ष के युवा) शामिल हैं। भीषण अग्निकांड को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया इसके बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में घायलों व परिजनों से मुलाकात करने के बाद आपात बैठक बुलाई। जिसमें बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
अलीगढ़ में सभा को संबोधित कर रहे थे सीएम योगी
जिस समय अलीगंज की बहुमंजिला इमारत में यह दर्दनाक अग्निकांड हुआ। उस समय सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्हें दर्दनाक अग्निकांड की जानकारी मिली तो तुरंत मंच से जनता को हादसे के बारे में बताया और सभी कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ लैंड करते ही सीधे अलीगंज स्थित घटनास्थल पर पहुंचे।
दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में संचालित एक पेट शॉप व क्लिनिक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने भयावह रूप लेकर पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। दूसरे फ्लोर पर ‘लर्निंग स्पेस’ नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और ‘हेड हॉपर स्टूडियो’ (3D आर्ट प्रोडक्शन काम) चल रहा था।
आधी रात को कार्रवाई 4 अधिकारी सस्पेंड
अस्पताल से लौटने के बाद मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) पर आधी रात को एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में निम्नलिखित चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। जिनमें गौरव कुमार अधिशासी अभियंता (XEN) कलेक्शन, बिजली विभाग, जानकीपुरम। कमलेन्द्र कुमार सिंह – FSSO (फायर विभाग), प्रभारी, इंदिरा नगर। अनिल कुमार सहायक अभियंता (AE), लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और प्रमोद पांडे अवर अभियंता (JE), लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) शामिल हैं।
लखनऊ अग्निकांड में अब तक 15 छात्रों की मौत, चार अधिकारियों पर गिरी गाज
RELATED ARTICLES

