Noida News: कल 15 जून को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के प्रस्तावित संचालन से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट और जिला प्रशासन ने तैयारियों को दुरूस्त कर लिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के हाथ में यातायात की कमान सौंपी है। इस कड़ी में डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने परी चौक, नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन और अल्फा-1 क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग, सार्वजनिक परिवहन और सुरक्षा व्यवस्थाओं जायजा लिया।
लोगों की सुविधा और सुलभ आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश
डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को लोगों की सुविधा और सुलभ आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कल 15 जून से जेवर एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट के संचालन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट और प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चुस्ती और सक्रियता बढ़ाई है। इसी क्रम में कल शनिवार को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने जिले के प्रमुख यातायात और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों का जायजा लिया।
यात्री दबाव और यातायात की स्थिति का आकलन
डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट शुरू होने के बाद संभावित यात्री दबाव और यातायात की स्थिति का आकलन करना था। उन्होंने बताया कि परी चौक निरीक्षण का प्रमुख केंद्र ग्रेटर नोएडा का सबसे व्यस्त और रणनीतिक चौराहा माने जाने वाले परी चौक को निरीक्षण का प्रमुख केंद्र बनाया गया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र नोएडा, दिल्ली, यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी है। डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि वाहनों की आवाजाही,पार्किग व्यवस्था, यातायात संचालन और सार्वजनिक परिवहन, यात्रियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
एयरपोर्ट का संचालन के बाद यात्रियों की संख्या होगी अधिक
डीसीपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में होने वाली संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। जिससे कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर विशेष फोकस
डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने निरीक्षण के दौरान नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन का दौरा किया। यह स्टेशन एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में माना जाता है। डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने निकास—प्रवेश द्वार, स्टेशन परिसर और अन्य व्यवस्था के अलावा सुरक्षा इंतजामों को परखा। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त किया जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
मेट्रो स्टेशन के आसपास यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए योजना
मेट्रो स्टेशन के आसपास यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाने पर जोर दिया गया। डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने अल्फा-1 क्षेत्र में ट्रैफिक मूवमेंट और पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में ट्रैफिक मूवमेंट, पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय पुलिस और यातायात अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जाए। किसी भी स्थिति में यातायात बाधित न होने पाए। इसी के साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की सहायता की होने पर पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत उपलब्ध रहें।
15 जून से जेवर एयरपोर्ट के संचालन
15 जून से जेवर एयरपोर्ट के संचालन को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने परी चौक, नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन और अल्फा-1 क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा, सुचारू ट्रैफिक संचालन, पार्किंग प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि एयरपोर्ट आने-जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

