Monday, June 15, 2026
Homeशहरगाजियाबादनिगम बोर्ड बैठक में आरडीसी के अंसल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स कर निर्धारण का...

निगम बोर्ड बैठक में आरडीसी के अंसल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स कर निर्धारण का मुद्दा उठा

Ghaziabad News: शुक्रवार को गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक के दौरान नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने आरडीसी के अंसल कॉम्प्लेक्स में करोड़ों के संभावित राजस्व की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए मुद्दा उठाया।
शुक्रवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने निगम के राजस्व हितों से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाते हुए राजनगर स्थित आरडीसी के अंसल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में वर्षों से संचालित दुकानों एवं कार्यालयों के कर निर्धारण का मुद्दा सदन के समक्ष रखा।
बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से अधिक समय से बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होने के बावजूद अनेक इकाइयों का कर निर्धारण नहीं हो सका है। जिससे नगर निगम को राजस्व हानि की संभावना बनी हुई है।
नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने निगम प्रशासन से व्यापक सर्वेक्षण, कर निर्धारण एवं राजस्व वसूली सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निगम की आय बढ़ने से विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सदन में उठाए गए इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments