Monday, June 15, 2026
Homepoliticalउत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में तय समय से पहले हो सकते...

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में तय समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, तैयारी में जुटे दल

LucknowNews: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में तय समय से पहले नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव के संकेत मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि फरवरी 2027 में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए इन राज्यों में फरवरी 2027 से पहले विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। भाजपा नेतृत्व ने सभी राज्य इकाइयों को आगाह करते हुए चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव प्रस्तावित
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी बीच जनगणना 2027 का दूसरा चरण शुरू होगा। जो 9 से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें राज्य कर्मचारी सामाजिक और आर्थिक जानकारी जुटाने का कार्य करेंगे। इसके लिए यूपी में कम से कम 5.5 लाख सरकारी कर्मियों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में चुनावी ड्यूटी के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं मिल सकेंगे।
भाजपा राज्य इकाइयों ने की चुनाव की पुष्टि
उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व ने जल्द चुनाव के लिए तैयार रहने और इसके लिए बूथ कमेटियों को अंतिम रूप देने, संगठन की नियुक्तियां पूरी करने समेत सभी चुनावी तैयारियों को जुलाई के पहले सप्ताह तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। जल्द चुनाव की संभावनाओं के मद्देनजर विपक्षी दलों में हलचल है।
इंडिया ब्लॉक की बैठक में संभावनाओं को और बल मिला
बीते सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक में संभावनाओं को और बल मिला जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच बात हुई। आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में चुनाव नवंबर में कराने की जानकारी देते हुए राज्य इकाई को तैयारी के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों का कहना है कि अगर नवंबर में चुनाव हुए तो मतदाता सूची बाधा नहीं बनेगी। इन राज्यों में गहन पुनरीक्षण प्रकिया (एसआईआर) अंतिम चरण में है। जरूरत पर जनवरी में तैयार होने वाली अंतिम मतदाता सूची को तीन महीने पहले अंतिम रूप दिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments