Saturday, June 13, 2026
HomeBusinessघरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा हुआ, जाने कितना हुआ रेट

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा हुआ, जाने कितना हुआ रेट

News Delhi: आज रविवार को सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिर से वृद्धि कर दी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 29 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 942 रुपये का हो गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर केंद्र सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकट और होर्मुज में तनाव के बावजूद भारत में एलपीजी गैस दुनिया के कई देशों से सस्ती है। उज्ज्वला लाभार्थियों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 642 रुपये में मिल रहा है।
देश में राजनीतिक और आर्थिक बहस तेज
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार बढ़ोतरी के बाद देश में राजनीतिक और आर्थिक बहस तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पहुंच गई है। हालांकि पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि भारत में अब भी घरेलू उपभोक्ताओं को दुनिया और पड़ोसी देशों की तुलना में काफी सस्ती गैस मिल रही है। मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रभावी तौर पर 642 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है। जबकि इसकी वास्तविक लागत 1600 रुपये से ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments