Monday, June 15, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद की धरा को वृक्षों से आच्छादित करने को चलाया पौधरोपण अभियान

गाजियाबाद की धरा को वृक्षों से आच्छादित करने को चलाया पौधरोपण अभियान

Ghaziabad News: शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गाजियाबाद की धरा को वृक्षों से आच्छादित करने को पौध रोपण अभियान चलाया। पौधरोपण अभियान में प्रशासन, पुलिस , सामाजिक संगठन, भाजपा, एनडीआरएफ और स्कूली संस्थानों ने अभियान में भाग लिया।
मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन
भाजपा ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण अभियान चलाकर योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में सभी मंडलों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया गया। इस क्रम में राजनगर मंडल के अंतर्गत संजय नगर के एम-ब्लॉक बूथ संख्या 254 एवं एच-ब्लॉक बूथ संख्या 265 पर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा की ओर से पूर्व महापौर आशु वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक-एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।
सरकारी अस्पताल में पौधारोपण
जिले के सरकारी एमएमजी हॉस्पिटल परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देते हुए एक पौधा मातृ शक्ति को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार मित्तल प्रतिनिधि सांसद अतुल गर्ग, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. चरण सिंह, डॉ. दिव्या, देवांशु अग्रवाल एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ नर्स एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षण डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पौध रोपण से पर्यावरण को खत्म किया जा सकता है।
एनडीआरएफ की 8वीं वाहिनी में पौधारोपण अभियान
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा 8वीं वाहिनी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक पीयूष आनंद, आईपीएस ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महानिरीक्षक, एनडीआरएफ, एनएस बुंदेला, आईपीएस, उप महानिरीक्षक, मोहसिन शाहेदी, सुदेश कुमार, कमांडेंट, 8वीं वाहिनी सहित बटालियन के समस्त अधिकारीगण,रेस्क्यूअर्स तथा स्कूली छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। 8वीं वाहिनी में विभिन्न प्रजातियों के लगभग दो हजार फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं रेस्क्यूअर्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल आपदा प्रबंधन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन-जागरूकता अभियानों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
डीएम ने एमएमएच कालेज में किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एमएमएच गर्ल्स कालेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डीएम रविंद्र कुमार मांदड एवं सीडीओ कुमार सौरभ उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डीएम और सीडीओ ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने हेतु प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments