Ghaziabad News : शनिवार को महापौर सुनीता दयाल ने करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में अधिकांश नाला निर्माण, पार्क सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण शामिल हैं।
इन वार्डों में होगा विकास कार्य
जिन वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे उनमें वार्ड 91 कविनगर में आरडीसी फ्लाईओवर/स्पोर्ट्स प्लाजा तक नाला निर्माण कार्य। वार्ड 56 चिरंजीव विहार अंसल मार्केट के सामने सड़क व डिवाइडर का निर्माण कार्य। वार्ड 69 लोहिया नगर सी ब्लॉक में सी 119 से सी 216 तक सड़क निर्माण व दोनों ओर साईड पटरी पर इंटलोकिंग टायल्स का कार्य। वार्ड 56 चिरंजीव विहार में डायमंड फ्लाईओवर के नीचे नाला निर्माण कार्य। वार्ड 35 त्रिवेणी अलमारी शोरूम से बेहरामपुर एमआरएफ सेंटर के सामने एनएच 9 तक सर्विस रोड व नाला निर्माण। वार्ड 74 वसुंधरा सेक्टर 13 से 19 तक मुख्य नाला निर्माण कार्य। वार्ड 96 नेहरू नगर 3 डीसी में पार्क के सौन्दर्यकरण का कार्य। वार्ड 62 गोविंदपुरम चौधरी चरण सिंह पार्क का सौन्दर्यकरण।
शहर के लाखों लोगों को मिलेगी सुविधाएं
महापौर का दावा है कि बरसात से पहले सभी नालों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उपरोक्त विकास कार्यों के होने से शहर के लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी। खासकर चिरंजीव विहार जहां हर बरसात में जलभराव हो जाता है। लोगों के घरों के अंदर तक पानी चला जाता है। इन सभी नालो की जनता द्वारा बहुत डिमांड थी जिसको लेकर महापौर सुनीता दयाल ने सभी कार्य 15 वें वित्त आयोग से कराए हैं। महापौर ने बताया कि शनिवार को जिन कार्यों का शिलान्यास कराया है उनको बरसात से पहले पूर्ण करा लिया जाएगा।
वसुंधरा और कविनगर नाला निर्माण कार्य प्राथमिकता पर
वसुंधरा और कविनगर का नाला जिसका रोजाना व बरसात का पानी शहर से बाहर जाता है। जिसके निर्माण के लिए महापौर ने प्राथमिकता पर कराया है जिससे जल भराव की स्थिति न हो सके। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर में पार्को के सौंदर्यीकरण, खराब सड़कों का निर्माण व बड़े नालों का निर्माण कार्य शुरू कराया है। जिससे कि बरसात से पहले सभी कार्य पूर्ण हो जाए। शिलान्यास के दौरान पार्षद अमित डबास, पार्षद जीत निगम, पार्षद नरेश भाटी,पार्षद मनोज त्यागी,पार्षद कुलदीप त्यागी और पार्षद शिवम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

