Ghaziabad News : जिले के विजय नगर क्षेत्र में पानी की किल्लत जल्द ही दूर होने वाली है। कुछ दिनों में गंगा जल की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। निगम का ट्रायल सफल रहा है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद तथा जलकल विभाग की टीम द्वारा विजयनगर के वार्डों में गंगाजल का ट्रायल प्रारंभ किया गया है।
वार्डों और मोहल्लों में गंगाजल ट्रायल सफल
जिन वार्डों और मोहल्लों में गंगाजल ट्रायल किया गया उनमें वार्ड संख्या 48 मिर्जापुर, वार्ड संख्या 14 सर्वोदय नगर, वार्ड संख्या 15 प्रताप विहार एल ब्लॉक, वार्ड संख्या 58 शिवपुरी, वार्ड संख्या तीन पुराना विजयनगर, वार्ड संख्या 51 केलाखेड़ा, वार्ड संख्या 55 सेक्टर 11 प्रताप विहार डी ब्लॉक में गंगाजल ट्रायल के रूप में भिजवाया गया है। वार्ड के पार्षदों एवं क्षेत्र वासियों द्वारा गंगाजल मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नगर निगम का धन्यवाद किया गया। पार्षद ओमप्रकाश, पार्षद साजिदा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर धन्यवाद किया गया।
गंगाजल पहुंचाने की प्रक्रिया जारी
महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद द्वारा बताया गया कि विजयनगर के लगभग 11 वार्डों में गंगाजल पहुंचने की क्रम में 8 वार्डों में गंगाजल ट्रायल के रूप में पहुंचाया गया है। वार्ड संख्या 4 माता कॉलोनी वार्ड संख्या 25 अंबेडकर नगर शंकरपुरी में भी गंगाजल पहुंचाने के लिए प्रक्रिया जारी है। अगले एक सप्ताह के भीतर वार्ड संख्या चार और 25 में भी गंगाजल ट्रायल के रूप में पहुंचने का कार्य विभागों द्वारा किया जाएगा, वार्ड संख्या 26 भूर भारत नगर के क्षेत्र में भी गंगाजल की सप्लाई के लिए कार्यवाही चल रही है।
छह टंकियों के द्वारा गंगाजल आपूर्ति
विजय नगर में गंगाजल आपूर्ति के लिए लगभग 6 टंकियां तैयार की गई हैं। जिसके द्वारा गंगाजल विजयनगर को मिलेगा। मिर्जापुर डबल टंकी, गुलाबी टंकी वार्ड 51, वार्ड 55 बी ब्लॉक टंकी, ग ब्लॉक पुराना विजयनगर वार्ड 3 की टंकी, सेक्टर 9 वार्ड 14 विजयनगर की टंकी के माध्यम से गंगाजल की आपूर्ति को ट्रायल के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें टीम को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोज बेल टंकी जो कि वार्ड संख्या 25 और 4 में है। जिसके लिए पाइपलाइन मरम्मत का कार्य और लीकेज ठीक करने का कार्य जारी है। इसके उपरांत वार्ड संख्या 25 और 4 को भी ट्रायल के रूप में गंगाजल मिलेगा।
विजयनगर को जल्द होगी गंगाजल आपूर्ति, निगम का ट्रायल सफल
RELATED ARTICLES

