Ghaziabad News : जीडीए ने मधुबन बापूधाम आवासीय भूखण्ड योजना (योजना संख्या-935) की समय-सीमा को बढ़ा दिया है। विस्तारित नई अंतिम तिथि अब 4 जून 2026 की गई है। इसकी जानकारी जीडीए ने अपने एक्स अकाउंट में भी दी है। जीडीए मीडिया प्रभारी रूद्रेश शुक्ला ने बताया कि ऐसा भूखंड के लिए लोगों में दिख रहे उत्साह के चलते तिथि को बढ़ाया गया है।
प्लॉट खरीदने का मौका
गाजियाबाद में अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर काम की है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मधुबन बापूधाम योजना में आवासीय भूखंड बेचने की शुरूआत की है। जिसके तहत लोगों को आवासीय प्लॉट खरीदने का मौका दिया है।
350 रेजिडेंशियल प्लॉट उपलब्ध
जीडीए की इस योजना में करीब 350 रेजिडेंशियल प्लॉट उपलब्ध कराए हैं। खास बात यह कि प्लॉट की शुरुआती कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। जिससे मध्यम वर्ग के परिवारों को लाभ मिल सकता है। योजना के लिए लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है। अब तक हजारों आवेदन जमा हो चुके हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 25 मई तय की गई थी, लेकिन लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इसे बढ़ाकर अब 4 जून कर दिया गया है।



