Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादईद-उल-अजहा के चलते 28 मई को पासपोर्ट के निर्धारित अपॉइंटमेंट्स 27 मई...

ईद-उल-अजहा के चलते 28 मई को पासपोर्ट के निर्धारित अपॉइंटमेंट्स 27 मई को स्थानांतरित किए

Ghaziabad News : ईद-उल-अजहा पर्व की तिथि में हुए परिवर्तन के कारण यह पर्व पूर्व निर्धारित 27 मई, 2026 के स्थान पर 28 मई, 2026* को घोषित किया गया है।
उक्त परिवर्तन के दृष्टिगत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एवं इसके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत संचालित सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र तथा डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में दिनांक 28 मई, 2026 के लिए निर्धारित सभी अपॉइंटमेंट्स को पूर्व निर्धारित करते हुए दिनांक 27 मई, 2026 को स्थानांतरित किया जा रहा है।
एसएमएस के माध्यम से भेजी सूचना
इस संबंध में संबंधित आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से सूचना प्रेषित कर दी गयी है। सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे संशोधित तिथि के अनुसार निर्धारित पासपोर्ट सेवा केंद्र/डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यदि किसी आवेदक को संशोधित तिथि पर उपस्थित होने में असुविधा हो, तो वे अपनी सुविधा अनुसार अपने अपॉइंटमेंट का पुनर्निर्धारण (Reschedule) कर सकते हैं।
28 मई को रहेगा अवकाश
साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद तथा इसके क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र एवं डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र 28 मई, 2026 को अवकाश के कारण बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments