Ghaziabad News : जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे कि जिले में अभियान में तेजी आए और तय समय में कार्य खत्म हो सके। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य प्रगणक और सुपरवाईजर द्वारा 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। जिसके लिये विभिन्न विभागों के कार्मिकों को प्रगणक और सुपरवाईजर नियुक्त किया गया है।
वेतन से इतर दिया जाएगा मानदेय
जनगणना कार्य में लगे प्रत्येक सुपरवाईजर तथा प्रगणकों को वेतन से अलग प्रस्तावित मानदेय दिया जायेगा। सुपरवाईजर तथा प्रगणकों द्वारा किए जा रहे ये कार्य कार्यालय अवधि में किया जाएगा अथवा कार्य अवधि के बाद, के संबंध में भ्रम की स्थिति है। इस संबंध में दिनांक 19 मई 2026 को राजस्व परिषद द्वारा आयोजित वीसी में निर्देश दिये गये हैं कि सुपरवाईजर तथा प्रगणकों को ये कार्य को, कार्यालय अवधि के बाद प्रतिदिन अपनी सुविधानुसार समय देते हुए पूर्ण करना होगा।
अलग से कोई अवकाश या उपस्थिति में छूट नहीं
जनगणना कार्य के लिए अलग से कोई अवकाश या कार्यालय मे उपस्थित नहीं होने के संबंध मे कोई छूट प्रदान नहीं की जाएगी। कार्यालय अध्यक्ष से यह भी आपेक्षा की जाती है कि राष्ट्रीय महत्व के जनगणना कार्य को पूर्ण कराने हेतु कार्यालय में कार्मिकों के रोटेशन तथा कार्यालय से कुछ समय की छूट देते हुए कार्य पूर्ण कराने मे सहयोग प्रदान करेंगे।
उपरोक्त के अनुसार सभी कार्यालय अध्यक्ष संबंधित कार्मिकों को उक्त निर्देश के संबंध में अवगत करने तथा आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

