Wednesday, June 3, 2026
HomeNationalकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, वेबसाइट भी डाउन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, वेबसाइट भी डाउन

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है। कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। पार्टी ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है। कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे गंभीर मामला बताया।
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक और पोस्ट में दावा किया
कॉकरोच जनता पार्टी ने एक और पोस्ट में दावा किया है कि पार्टी की वेबसाइट भी डाउन कराई गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के अनुसार वेबसाइट पर करीब 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन अब तक हो गए हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर 6 लाख से अधिक लोग साइन कर चुके हैं। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जारी एक बयान में आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। पोस्ट में लिखा गया कि उनका उद्देश्य केवल युवाओं के भविष्य और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाना है। लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को लेकर चर्चा तेज
इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को लेकर चर्चा तेज है। दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट पर 2 करोड़ 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी के X पर फॉलोअर्स की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है। इस तेजी से बढ़ते डिजिटल प्रभाव को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल भी उठ रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। उन्होंने धमकी के स्क्रीनशॉट साझा किए और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन पिटीशन शुरू की। जिस पर कुछ ही घंटों में लाखों लोगों के साइन का दावा किया है।
ट्रेडमार्क आवेदन और संगठन के नाम के अधिकार को लेकर कानूनी प्रक्रिया की चर्चा
वहीं कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े ट्रेडमार्क आवेदन और संगठन के नाम के अधिकार को लेकर कानूनी प्रक्रिया की चर्चा सामने आई है। बताया है कि अलग-अलग व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments