Wednesday, June 3, 2026
HomeBusinessआज रविवार को क्या है शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम,...

आज रविवार को क्या है शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम, जाने यहां

Ghaziabad News : देश में 10 दिन से भी कम समय में पेट्रोल-डीजल के दाम तीन बार बढ़े हैं। जिससे रिटेल स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दामों में कुल बढ़ोतरी लगभग पांच रुपये प्रति लीटर हुई है। इससे पहले पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 91 पैसे तक बढ़ाई गईं थी।
बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय तेल कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालने की कोशिश
पेट्रोल-डीजल के दामों में लंबे समय तक कोई बदलाव न होने के बाद लगातार की गई यह बढ़ोतरी सरकारी कंपनियों की ओर से बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय तेल कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालने की कोशिश है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं, रिफाइनिंग मार्जिन कम हो रहा है और रुपया कमजोर हुआ है, जिससे आयात की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है।
गाजियाबाद और नोएडा में पेट्रोल और डीजल के दाम
इस बढ़ोत्तरी के बाद गाजियाबाद और नोएडा में पेट्रोल और डीजल के दाम में भी बदलाव हुआ है। गाजियाबाद में पेट्रोल (प्रति लीटर) 98.27 रुपये और डीजल 91.59 रुपये है। नोएडा में पेट्रोल (प्रति लीटर) 99.58 रुपये और डीजल 92.85 रुपये है। जबकि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 98.40 रुपये प्रति लीटर और कानपुर में पेट्रोल 98.50 प्रति लीटर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments