Saturday, June 13, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर, घरों से बाहर निकलना मुश्किल

गाजियाबाद-एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर, घरों से बाहर निकलना मुश्किल

Ghaziabad Weather News : गाजियाबाद और एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का कहर है। सुबह 10 बजे से ही भीषण लू चल रही है। धूल भरी लू के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है। आसमान से आग बरस रही है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आईएमडी के अनुसार अगले छह दिनों तक गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। लू और गर्मी से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
22 मई से 26 मई तक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान
आईएमडी पूर्वानुमान के मुताबिक 22 मई से 26 मई तक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज शुक्रवार को को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। इन दिनों आर्द्रता का स्तर 30 से 10 और 35 से 20 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने “हीट वेव” की चेतावनी जारी की है। जारी चेतावनी के अनुसार कल यानी 23 मई को भीषण गर्मी का दौर रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वहीं रविवार 24 और 25 मई को तापमान और अधिक बढेगा। 26 मई को मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर और शाम के समय तेज सतही हवाएं तथा धूल भरी आंधी चलेगी। इससे कई इलाकों में तेज हवाओं और धूल के गुबार देखने को मिलेगा। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्म हवाओं और उड़ती धूल का सामना करना पड़ेगा। लू के थपेड़े दोपहर के समय लोगों को झुलसाएगे। भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। बाजारों और सड़कों पर 11 बजे से ही आवाजाही कम हो गई है।
बिजली की मांग बढ़ रही
बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और लोग कूलर, एसी तथा पानी पर अधिक निर्भर हो रहे हैं। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आने और हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर पर ही रहे। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, सूती कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments