गाजियाबाद। राशिफल के अनुसार लोग अपने दिन की शुरूआत करते हैं। आज शुक्रवार 22 मई को कैसा रहेगा आपका दिन। यहां अपने राशिफल के हिसाब से जान सकते हैं।
मेष- आज किसी से कहासुनी न हो इसका ध्यान रखे। लाभकारी गतिविधियों की सक्रियता बनेगी। एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज, व्यस्तता से सुख-आराम भी प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां प्राप्त होगी।
वृष- हितैषी समझे जाने वाले पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी यात्रा को टालना बेहतर होगा। परिवारजनों के सहयोग व समन्वय से काम आसान होगा। इससे आपके काम बनते चले जाएंगे।
मिथुन- परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। किसी प्रपंच में ना पड़े काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम लाभ देगा। आय-व्यय की स्थिति सामान्य होगी।
कर्क- आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। यात्रा का परिणाम मिलेगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर होगी।
सिंह- आज लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल हैं। बुद्घितत्व की सक्रियता से लाभ का योग है। महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भागदौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ धन आज प्राप्त हो सकता है।
कन्या- आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग होगा। कुछ पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह की सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। संतोष रखने से सफलता मिलेगी।
तुला- प्रसन्नता के साथ जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्घि का योग है। आज सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष के बीच मांगलिक कार्य होंगे। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी।
वृश्चिक- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में नरमी रहेगी। शत्रु, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आज संतोष रखने से सफलता मिलेगी। आगे बढ़ने के अवसर मिलेगे। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे।
धनु- आज शैक्षणिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार और नौकरी में स्थिति ठीक रहेगी। कल का परिश्रम लाभ देगा। कामकाज में बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा।
मकर- आज लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने में सफल होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कारोबारी में बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी शुभ समाचार मिलेंगे।
कुंभ- माता पक्ष से विशेष लाभ होगा। अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष रहेगा। किसी सूचना से निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार मिलेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी।
मीन- प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। कामकाज की व्यस्तता से आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। स्वविवेक से कार्य करे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता पक्ष से विशेष लाभ होगा।

