Ghaziabad News : गाजियाबाद में 92 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। ये स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर्यावरण अनुकूल मॉडल बनेगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से गाजियाबाद की लोकप्रियता बढ़ेगी।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम शुरू
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के प्रयासों से गाजियाबाद के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को शासन से स्वीकृति मिली। जिसका काम शुरू हो गया है। नगर आयुक्त को टीम द्वारा प्रेजेंटेशन दी गईl 92 करोड़ 22 लाख 49 हजार से राज नगर एक्सटेंशन में भव्य स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है, कार्यदाई संस्था सी एंड डी एस उत्तर प्रदेश जल निगम है।
खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष लाभ
गाजियाबाद में खिलाड़ियों को भी विशेष लाभ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बनने से मिलेगा। गाजियाबाद में भव्य स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनने से शहर के खिलाड़ी का भविष्य उज्जवल बनेगा। खेल जगत की अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हुए गाजियाबाद का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लाभ उठाएंगे।
48 हजार स्क्वायर मीटर एरिया में बनाया जा रहा कंप्लेक्स
राज नगर एक्सटेंशन जो कि शहर के बीचों बीच है, 48 हजार स्क्वायर मीटर एरिया में स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया जाएगा, आउटडोर तथा इनडोर सभी गेम की सुविधा और व्यवस्था होगी, क्रिकेट पिच, फिट इंडिया जोन, किड्स प्ले एरिया, टेनिस लॉन, वॉली बॉल, वॉकिंग एंड जॉगिंग की व्यवस्था हेतु निर्माण कराया जाएगा।
बैडमिंटन, बास्केटबॉल सहित ये इंडोर गेम होंगे
बैडमिंटन, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, जूडो, कबड्डी, शूटिंग, सॉफ्टबॉल, स्विमिंग, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और योगा व अन्य 30इंडोर गेम होंगे। जिसको ध्यान में रखते हुए कार्य चल रहा है, नगर आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
लोगों के लिए खेल और सामाजिक मेलजोल का मंच बनेगा
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थानीय लोगों के लिए खेल और सामाजिक मेलजोल का मंच बनेगा, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अच्छे अवसर प्रदान करने के लिए गाजियाबाद का सपोर्ट कॉम्प्लेक्स अच्छा प्लेटफार्म बनेगा, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि पर्यावरण अनुकूल मॉडल के क्रम में हरित तकनीक और संसाधनों का उपयोग करते हुए स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाया जा रहा है।
पार्किंग व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा
सभी वर्ग के लिए सुलभ और समावेशी सुविधा भी होगी, स्पोर्ट्स कंपलेक्स गाजियाबाद शहरवासियों के लिए बहुत ही सुविधा जनक बनेगा, जिसमें पार्किंग व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा गुणवत्ता पूर्वक कार्य होंगे एक भव्य बिल्डिंग का भी निर्माण स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा। जिसमें बैंक्विट एंड पार्टी लॉन भी बनाया जाएगा। जिसका एरिया लगभग 1033 स्क्वायर फीट रखा जाएगा। ओपन कैफेटेरिया जिसमें 60 सीटिंग कैपेसिटी रहेगी। गेस्ट रूम बोर्ड गेम रूम योग रूम डॉक्टर क्लीनिक, ग्राउंड सहित दो मंजिल बिल्डिंग का निर्माण होगा जो कि खिलाड़ियों के लिए सुविधाजनक रहेगा, नगर आयुक्त द्वारा प्रेजेंटेशन के समय टीम को मोटिवेट करते हुए तेजी से कार्य करने की निर्देश दिए साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा गया।
92 करोड़ से बनेगा गाजियाबाद में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,शहर के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
RELATED ARTICLES

