गाजियाबाद। आज सोमवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में गाजियाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों के हाथ में महंगाई और सरकार विरोधी स्लोगन लिखे बैनर और पोस्टर थे।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने नेतृत्व में प्रदर्शन कर संयुक्त रूप से ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।
पेट्रोल डीजल गैस पर बढ़ाई गई दरें वापस ली जाए
कांग्रेसियों की मांग है कि तत्काल प्रभाव से पेट्रोल डीजल गैस पर बढ़ाई गई दरें वापस ली जाएं। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी और गैस के दामों में वृद्धि की गई है। इससे पूर्व व्यवसायिक सिलेंडरों में एवं पांच किलो के सिलेंडर के दामों में बेताशक वृद्धि की गई थी। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में की जा रही लगातार वृद्धि से घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित आम जनमानत के उपयोग में आने वाली रोजमर्रा की प्रत्येक वस्तु की कीमत में वृद्धि होना स्वाभाविक है।
केंद्र की नाकारा बीजेपी सरकार
उन्होंने कहा कि केंद्र की नाकारा बीजेपी सरकार के 12 साल के कुशासन में देश की जनता जबरदस्त महंगाई से पहले से ही त्रस्त थी । अब पेट्रोल-डीजल के साथ ही बीजेपी सरकार ने सीएनजी के दामों में वृद्धि करके मिडिल और लोअर मिडिल क्लास के लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर समेत पांच किलो के सिलेंडरों की कीमतों में सरकार पहले ही वृद्धि कर चुकी है।
पानी का संकट झेल रहे अन्नदाता
महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि का असर आम जनमानस की दैनिक उपयोग – उपभोग की वस्तुओं पर पड़ना स्वाभाविक है। ये असर दिखने भी लगा है। खाद, बीज, बिजली , पानी का संकट झेल रहा हमारा अन्नदाता किसान फसलों के वाजिब दाम ना मिलने से पहले से ही परेशान है, अब इस सरकार ने डीजल के दामों में वृद्धि करके किसान भाइयों पर भी कुठाराघात किया है।
सरकार ने चुनाव खत्म होते ही वसूली शुरू कर दी
उन्होंने हमारे नेता राहुल गांधी का साफ कहना है कि सरकार ने चुनाव खत्म होते ही वसूली शुरू कर दी है। आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा से संघर्ष करती रही है। कांग्रेस पार्टी किसी भी हालत में पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मूल्य वृद्धि एवं महंगाई सहन नहीं करेगी। हमारी मांग है कि बीजेपी सरकार तुरंत इस मूल्य वृद्धि को वापस ले , महंगाई कम करे अन्यथा कांग्रेस पार्टी आम जनमानस के हितों पर किए गए इस तरह के कुठाराघात पर चुप नहीं बैठेगी, हमारी पार्टी आज के इस प्रदेशव्यापी आंदोलन से अधिक जोरदार आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
भाजपा की नीतियां हमेशा जनविरोधी
वीर सिंह जाटव ने कहा कि भाजपा की नीतियां हमेशा से जनविरोधी रही है। पांच राज्यों के चुनाव के दौरान ही ये चर्चाएं आम होने लगी थीं कि चुनाव के बाद सरकार महंगाई का चाबुक देश की जनता पर चलाएगी। और अब ये हम सबके सामने है। हमारे नेता राहुल गांधी ने भी पहले ही जता दिया था कि महंगाई मैन पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफा करेंगे हमारे नेता का साफ कहना है कि चुनाव खत्म, वसूली शुरू। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि बड़ी कीमतें व वापस ली जाएं। आम जनमानस को इस समय अपना गृहस्थी को चलाना बहुत मुश्किल हो गया है राष्ट्रपति महामहिम से मांग करते हैं, कि आघोषित आपातकाल में इस वृद्धि को केंद्र सरकार को तुरंत वापस लेकर आम जनमानस को राहत देना सरकार का काम है।
प्रदर्शन के दौरान ये रहे उपस्थित
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा महानगर, अध्यक्ष वीर सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, लोकेश चौधरी, मनोज कौशिक, अमित शर्मा, राजीव शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, अश्वनी त्यागी, आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी एवं पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर पहुंचे।

