Monday, June 15, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद में आसमान से बरसी आग, तपिश में चढ़ा पारा पहुंचा 42...

गाजियाबाद में आसमान से बरसी आग, तपिश में चढ़ा पारा पहुंचा 42 के पार

गाजियाबाद। गाजियाबाद एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। हालात ये हैं कि धूप की तपिश में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में तेज धूप और लू के कारण पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गाजियाबाद में आने वाले तीन दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं गाजियाबाद में आसमान से बरसती आग से बचने के लिए वाहन चालकों के लिए चौराहों पर ग्रीन नेट लगाई गई है।

गर्मी के बीच धूप के तेवर तीखे
गाजियाबाद में गर्मी के बीच धूप के तेवर काफी तीखे हो गए हैं। सुबह से तेज धूप और दोपहर में चल रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। स्थिति ये है कि धूप और लू के बीच शहर में दोपहर के समय सन्नाटा छा रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी इस सप्ताह तो गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। गाजियाबाद में सोमवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। जिससे आने वाले दिनों में दिन और रात को गर्मी का एहसास होगा।

गाजियाबाद में लू के थपेड़ों से बढ़ेगी लोगों की परेशानी
शहर में दोपहर के समय चल रही गर्म हवाएं और लू के थपेड़े स्वास्थ्य पर असर डालेगे। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को होने की चेतावनी है। खुले में काम करने वाले मजदूरों का गर्म हवाओं के चलते बुरा हाल है।
अस्पतालों में उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने दोपहर 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।

रात में भी गर्मी से राहत नहीं
दिन के तापमान के साथ ही रात भी गर्म हो रही है। रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। रात में गर्म हवा चलने और उमस बढ़ने के कारण इसका असर लोगों की नींद पर पड़ रहा है।

अगले तीन दिन बेहद गर्म
मौसम वैज्ञानिक डॉ सूरज देव के अनुसार अभी इस सप्ताह फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। मौसम शुष्क और धूप तेज होने के कारण तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में हवा की दिशा पश्चिमी बनी है और लू का असर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिन बेहद गर्म होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments