गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम अब वैज्ञानिक तरीके से शहर के निकले कूड़े का निस्तारण कर रहा है। नगर आयुक्त ने पिछले एक वर्ष में, 15.5 लाख+मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर लगभग 1.93 लाख वर्गमीटर भूमि को पुनः उपयोग योग्य बनाया है। इसके बाद इस जमीन पर फिर से भूमि के कुछ हिस्सों में मियावाकी आधारित हरित विकास भी किया गया है।
दो ग्रीनफील्ड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट विकसित
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम ने शहर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अवसंरचना को मजबूत करते हुए दो ग्रीनफील्ड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट विकसित किए हैं। (1 स्थापित एवं 1 निर्माण के अंतिम चरण में), जिससे शहर की वेस्ट प्रोसेसिंग क्षमता लगभग दोगुनी होने की दिशा में है। हाल में 5वें स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन के उद्घाटन के साथ अब शहर के सभी 5 ज़ोन स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशनों से जुड़ चुके हैं।

