Monday, June 15, 2026
Homeशहरगाजियाबादगाजियाबाद विकास भवन सभागार में अंशकालिक अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय के...

गाजियाबाद विकास भवन सभागार में अंशकालिक अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित

गाजियाबाद। विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में अंशकालिक अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय के अवसर पर सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप माननीय राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं श्री श्रीचंद शर्मा माननीय सदस्य विधान परिषद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि महोदय को पौधा भेंट एवं सम्मान प्रतीक देकर स्वागत किया गया।

लखनऊ लोक भवन में सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण
लोक भवन लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि गण अधिकारी गण शिक्षक गण एवं अनुदेशकों द्वारा देखा गया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन को अत्यंत उत्साह एवं कृतज्ञता के साथ सभी के द्वारा अवलोकन एवं श्रवण किया गया। मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग एवं विभाग के सहयोगियों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना के साथ-साथ उनकी खुशियों एवं उज्जवल भविष्य की भी चिंता करती है उसी का यह प्रतिफल है कि अनुदेशकों का मानदेय 9000 से बढ़कर 17000 किया गया है उन्होंने सभी अनुदेशकों को बधाई देते हुए निरंतर शिक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से समाज को बेहतर बनाने की अपील की।

प्रदेश सरकार द्वारा किए कार्य सभी को उत्साहित कर रहे
श्रीचंद शर्मा सदस्य विधान परिषद द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि शिक्षामित्र की तरह ही अनुदेशकों के लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य निश्चित रूप से सभी को उत्साहित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित अनुदेशकों से अपील की कि जब शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा दिए जा रहे सहयोग की बारी आए तो आप भी किसी भी प्रकार से पीछे नहीं हटना, क्योंकि आप सभी एक शिक्षक की भांति ही हमारे बच्चों को स्वावलंबी एवं आदर्श नागरिक बनाते हैं।

सीडीओ ने ज्ञापित किया धन्यवाद
मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ द्वारा अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अनुदेशकों को शुभकामनाएं दी। जनपद गाजियाबाद के सभी ब्लॉक क्रमशः लोनी मुरादनगर रजापुर ,भोजपुर एवं नगर क्षेत्र के दो-दो अनुदेशकों को प्रतीकात्मक 17000 रुपए का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी पूनम शर्मा द्वारा किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव जी ने सभी अनुदेशकों एवं बेसिक शिक्षा विभाग टीम को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार, जिला समन्वयक डॉ राकेश, सिंपल चौधरी, कशिश त्यागी, रुचि त्यागी, विजय, शिक्षक संघ से अनुज त्यागी शिक्षामित्र संघ से रिजवान राणा समस्त एसआरजी एआरपी टीम उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments